जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। पीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के बीएड, एमएड और बीपीएड सहित आधा दर्जन पाठ्यक्रम के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। इस संबंध में कॉलेज को दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 23 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और 30 अप्रैल तक फॉर्म भरा जाएगा। जबकि परीक्षा मई के मध्य में कराने की तैयारी है। पीयू से संबद्ध गाजीपुर, जौनपुर के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की तिथि जारी कर दी गई है। बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम, बीपीई, वीलिव, बीएससी एजी तथा एमएससी एजी के सम सेमेस्टर के 2025-26 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के संस्थागत एवं कैरी फॉरवार्ड ऑनलाइन फॉर्म परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा।...