बीएड-एमएड परीक्षा का परिणाम छह को
रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम की तिथि घोषित कर दी है। 31 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम 6 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इससे पहले 3 जून को परीक्षा के चारों सेटों की उत्तर कुंजी जारी कर 8 जून तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। विषय विशेषज्ञों द्वारा इन आपत्तियों की जांच के बाद, पर्षद ने अंतिम व संशोधित उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। पर्षद के अनुसार, दो या अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक होने पर मेरिट का निर्धारण तय नियमों के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- JPSC PCS Prelims Result : झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट jpsc.gov.in पर जारी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.