अल्मोड़ा, अगस्त 19 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की ओर से राज्य संयुक्त बीएड एमएड प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। इसकी उत्तर कुंजी भी विश्वविद्यालय ने जारी कर दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उत्तर कुंजी में गलतियां हो गई और सेट ए के अलावा अन्य सभी सेटों के प्रश्नों के अधिंकाश उत्तर गलत ही दर्ज हो गए। मामला संज्ञान में आने पर विश्वविद्यालय ने पुरानी आंसर की को हटा दिया है। साथ ही नई आंसर की भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। विवि के मुताबिक छात्र-छात्राएं 20 अगस्त तक उत्तरों को लेकर आपत्ति ईमेल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- बीएससी नर्सिंग की आंसर-की जारी कर दी गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...