प्रयागराज, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीएड विषय के सहायक आचार्य के 107 पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर मंगलवार को संशोधित विज्ञापन संख्या 51 जारी किया है। यह भर्ती प्रक्रिया पहले भी दो बार विज्ञापित हो चुकी थी, लेकिन अर्हता से जुड़े विवादों और न्यायालय के आदेशों के कारण इसे निरस्त करना पड़ा था। अब नई पात्रता तय होने के बाद अभ्यर्थियों से फिर आवेदन मांगे गए हैं। विदित हो कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय में इस भर्ती के लिए पहली बार 2022 में आवेदन मांगे गए थे। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा में नामांकन के लिए आवेदन शुरू अंतिम तिथि 27 मई तय की गई है। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30 मई है, जबकि लिखित परीक्षा...