मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड की चौथी काउंसिलिंग के लिए सात हजार अभ्यर्थियों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। इसकी जानकारी बीएड के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय ने दी।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना आवंटन पत्र एवं अन्य आवश्यक विवरण सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अपनी सीट सुनिश्चित करने के लिए 3,000 (गैर-वापसी योग्य) सीट कन्फर्मेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। यह राशि अंतिम नामांकन शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवंटित महाविद्यालय/विभाग में उपस्थित होकर मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, सीईटी-बीएड 2026 का प्रवेशपत्र, रैंक कार्ड, आवंटन पत्र, श्रेणी/आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पहचानपत्र तथा अन्य ...