मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएड में नामांकन के लिए काउंसिलिंग को लेकर 22 जून से पंजीकरण होगा। पहले यह 24 जून से होना था। ऐसे में अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए अब अधिक समय मिलेगा। इस काउंसिलिंग में वे अभ्यर्थी शामिल नहीं होंगे, जिनके आवेदन में किसी तरह की त्रुटि थी। आवेदन में त्रुटि वाले अभ्यर्थियों को तीन राउंड के बाद काउंसिलिंग का मौका मिलेगा। सभी प्राइवेट कॉलेजों में रोस्टर के अनुसार ही इसबार नामांकन होगा। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी। पंजीकरण 28 जून तक होगा。 यह भी पढ़ें- बीएड: काउंसिलिंग के लिए 22 जून से पंजीकरणकाउंसिलिंग प्रक्रिया दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षाशास्त्री में नामांकन के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात जून को किया गया था। परीक्षा परिणाम 19 जून को प्रकाशित किया गया। राज्य के 14 विश्ववि...