मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। दो वर्षीय बीएड में नामांकन के अगले चरणों के लिए कॉलेज चुनाव दर्ज करने एवं उसमें संशोधन के लिए चार सितंबर आखिरी तारीख है। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण करा चुके, लेकिन अब तक किसी भी बीएड महाविद्यालय में नामांकन नहीं लेने वाले अभ्यर्थी इस अवधि में अपने कॉलेज चुनाव में बदलाव कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को अधिकतम दो कॉलेजों का चुनाव करने का अवसर दिया गया है। निर्धारित अवधि में कॉलेज चुनाव दर्ज करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के सीट आवंटन पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने 2 से 4 सितंबर के बीच अपना कॉलेज चुनाव दर्ज या संशोधित किया है।अब तक 2,100 अभ्यर्थी पोर्टल पर अपने कॉलेज विकल्प में संशोधन कर चुके हैं। सीईटी-बीएड 2026 में वर्तमान में कुल 2,523 सीटें रि...