दुमका, मई 31 -- बीएड,एमएड व बीपीएड की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार को दुमका जिला अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू, दो पालियों में बैठेंगे छात्रपरीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी, दुमका कौशल कुमार द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। जारी आदेश के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने, मटरगश्ती करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया था। यह भी पढ़ें-...