वाराणसी, अगस्त 17 -- वाराणसी। बीएचयू से संचालित कमच्छा स्थित सेंट्रल हिन्दू बॉएज स्कूल, सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल और रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रिंसिपलों की नियुक्ति के लिए सोमवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई। कानपुर और नई दिल्ली में स्थापित केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुई परीक्षा में कुल 109 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। तीनों विद्यालयों में प्रिंसिपल के कुल तीन पद खाली हैं। इससे पहले 16 अगस्त को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्राइमरी अध्यापक (पीआरटी) के 25 रिक्त पदों के लिए देश के विभिन्न शहरों में परीक्षा आयोजित की गई। इन विद्यालयों के विभिन्न शिक्षण पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में शेष पदों के लिए परीक्षा प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...