बीएचयू विश्वनाथ मंदिर 3100 दीपों से हुआ जगमग
वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संगठन की बीएचयू इकाई ने बुधवार को परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में 3100 दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान संगोष्ठी में परिषद की 78 वर्षों की यात्रा, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. रामशंकर उरांव ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का सशक्त आंदोलन है, जिसने छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का कार्य किया है। बीएचयू में पत्रकारिता विभाग के डॉ. धीरेंद्र राय ने कहा कि परिषद ने शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा दी है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर जिले के 300 मेधावी छात्र-छात्राएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.