बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में संगीतमय रामकथा का शुभारंभ
वाराणसी, अगस्त 17 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में श्रावण में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ सोमवार को मंत्रोच्चार, गुरु और गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कालरात्रि पीठाधीश्वर अखिलदास ने 'देशप्रेम ही सर्वोपरि धर्म' विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि धर्म मनुष्य को उठाता है, अधर्म दुर्गति का रास्ता दिखाता है। मानव का कल्याण उसकी मानवता पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यक्ति मोबाइल पर आवश्यकता से अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। उससे शारीरिक और मानसिक विकार उत्पन्न हो रहे हैं। यदि कुछ अंश भगवत चिंतन में लगाया जाए तो मानव जीवन सफल हो जाएगा। सत्संग में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए। कथा में आरती के बाद भक्तजनों में प्रसाद का वितरण हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.