वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। बीएचयू के बिड़ला विश्वनाथ मंदिर में 11 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति रविवार को हुई। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षण ढंग से सजाया गया। कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने बाबा का अभिषेक किया। पूजन के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी सपत्नीक उपस्थित रहे। आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार, संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय के डीन प्रो.राजाराम शुक्ल, प्रबंध संकाय के प्रमुख प्रो. एसके दुबे, वाणिज्य सकाय के प्रमुख प्रो. हरेंद्र कुमार सिंह, प्रो.राकेश सिंह, प्रो. राजकुमार मिश्र, प्रो. उत्तमा दीक्षित बतौर अतिथि मौजूद रहीं। पूजन के बाद कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने सभी वैदिक विद्वानों का सम्मान किया। महोत्सव का संयोजन मंदिर के व्यवस्थापक प्रो.बृजभूषण ओझा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.