कुशीनगर, अप्रैल 18 -- कुशीनगर। आरके बॉक्सिंग क्लब एवं स्पोर्ट्स अकादमी हाटा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दो महिला मुक्केबाजों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षण केंद्र बीएचयू वाराणसी में सत्र 2026-27 के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर क्लब के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।चयनित खिलाड़ियों में आकांक्षा कुशवाहा पुत्री रामप्रवेश कुशवाहा निवासी वार्ड नंबर 10 आंबेडकर नगर हाटा व तेजस्विनी गुप्ता पुत्री दीप नारायण गुप्ता निवासी सुकरौली बागुची जनपद देवरिया शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- खेल---लखनऊ की बेटियां दिखा रही मुक्केबाजी में दम खिलाड़ियों की इस सफलता ...