वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। नगर निगम और बीएचयू के बीच वर्षों से चल रहा संपत्ति कर विवाद का शुक्रवार को स्थायी समाधान हुआ है। निर्णय लिया गया है कि बीएचयू सम्पत्ति कर किस्तों में भुगतान करेगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता में सहमति बनी है। नगर आयुक्त ने बताया कि ​लंबे समय से निगम और बीएचयू के बीच संपत्ति कर को लेकर चला आ रहा गतिरोध अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। निगम ने विश्वविद्यालय को कुछ पुरानी देनदारियों में रियायत दे दी है, जिसके बदले बीएचयू शेष बकाया राशि को किस्तों में भुगतान करने पर सहमत हुआ है। शहर के सर्वांगीण विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अब नगर निगम और बीएचयू संयुक्त रूप से कार्य करेगी। प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय के 5...