वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में बीएचयू आईआईटी की छात्रा साथ हुई सामूहिक के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। मामले के गवाह विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव उपस्थित हुए। गवाह से आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह ने जिरह की। अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तिथि नियत की गई। कोर्ट में अभियोजन के तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता उपस्थित थे। एक आरोपी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, कुंदन सिंह आदि भी मौजूद रहे। बीएचयू में दो नवंबर 2023 की रात में आईआईटी की छात्रा के साथ मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आने पर आरोपी बनाया ...