वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर बुधवार को बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सभागार में रामायण रिसर्च काउंसिल की तरफ से 28 विभूतियों को 'रामायणी सम्मान' से नवाजा गया। भारत अध्ययन केंद्र के सहयोग से आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षाविद, संत, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की धरती और गोस्वामी तुलसीदास जयंती से 'रामायणी सम्मान' की शुरुआत होना एक असाधारण पहल है। उन्होंने कहा कि वह देश में इस मुहिम को आगे बढ़ाने और प्रत्येक जिले से प्रतिभाओं को सम्मानित कर समाज के सामने लाने का प्रयास करेंगे। कुलपति प्रो. अजित चतुर्वेदी ने कहा कि 'रामायणी सम्मा...