अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अम्बेडकरनगर संवाददाता। जिले के महरुआ बाजार निवासी पुरु दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया है। पुरु दुबे के पिता संजय दुबे सिद्धार्थनगर जिले के रत्नसेन इंटर कॉलेज, बांसी में प्रधानाचार्य हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। पुरु ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली। इससे पहले दो बार वे यूपीएससी परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन सूची में स्थान नहीं बना सके थे।लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प के चलते इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.