वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी के पदाधिकारियों ने शनिवार को कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने फीस वृद्धि का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई के सदस्यों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों और छात्रावास शुल्क में की गई अत्यधिक वृद्धि पर गहरी आपत्ति जाहिर की। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने बताया कि कृषि विज्ञान संस्थान में लगभग Rs.12 हजार रुपये तक की वृद्धि, छात्रावास शुल्क में करीब 50% तक की बढ़ोतरी, एलएलबी पाठ्यक्रम की फीस Rs.1975 से बढ़ाकर Rs.6000 प्रति सेमेस्टर, बीएलएलएलबी की वार्षिक फीस Rs.60 हजार से बढ़ाकर Rs.72 हजार रुपये, स्विमिंग शुल्क Rs.1150 ...