वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू ने देश में परमाणु विज्ञान के विकास की दिशा में मंगलवार को एक अहम कदम उठाया। इसके तहत नवगठित इंडियन न्यूक्लियर फिजिक्स एसोसिएशन (आईएनपीए) का उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इस दौरान आईएनपीए के बुलेटिन 'न्यूक्लियर होराइजंस' के प्रथम अंक का भी विमोचन किया। उद्घाटन समारोह में परमाणु भौतिकी समुदाय के विशिष्ट सदस्य, संकाय सदस्य, शोधार्थी और आईएनपीए की कार्यकारिणी समिति के सदस्य मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में आईएनपीए की गतिविधियां होंगी। कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आईएनपीए देश में परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भी पढ़ें- छात्र समस्याओं के प्रभावी समाधान पर वीसी का जोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.