वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की पदोन्नति और कैडर परिवर्तन अब काफी दुरूह हो जाएगा। यूजीसी की तरफ से जारी सीआरआर (कैडर रिक्रूटमेंट रूल) को कुलपति ने मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से कर्मचारियों में काफी असंतोष है। विभिन्न श्रेणी के 650 से ज्यादा कर्मचारियों ने कुलपति को इस संबंध में प्रत्यावेदन और ज्ञापन दिए हैं। यूजीसी की तरफ से गैर शिक्षण पदों के लिए जारी नए कैडर भर्ती नियम में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इसके तहत विश्वविद्यालय में कई पदों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। साथ ही वरिष्ठता और आंतरिक परीक्षा के आधार पर कर्मचारियों की पदोन्नति की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। यूजीसी की इस नियमावली को विश्वविद्यालय में लागू करने के लिए कुलपति की भी मंजूरी मिल गई है। इससे लंबे समय...