वाराणसी, जनवरी 29 -- वाराणसी स्थित बीएचयू परिसर में गुरुवार की शाम बवाल हो गया। पुरानी रंजिश के चलते छात्रों में मारपीट हो गई। पिटाई में छात्र पीयूष तिवारी के घायल होने के बाद बिड़ला और रुइया हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। बेबस प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने पुलिस के आने पर कार्रवाई शुरू की। छात्रावासों में कांबिंग के दौरान कई बाहरी युवकों को भी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष जन्माष्टमी पर हुए विवाद को लेकर यह मारपीट हुई। गुरुवार शाम रुइया हॉस्टल में रहने वाले पीजी के छात्र पीयूष तिवारी को बिड़ला के कुछ छात्रों ने पीट दिया। इसमें पीयूष का सिर फट गया। मौके पर मौजूद प्रॉक्टोरियल कर्मियों और छात्रों ने मामला संभाला। इतने में बिड़ला ए और सी ब्लॉक के बड़ी संख्या में छात्र चहरे छिपाए लाठी-डंडे लेकर निकले और सुरक्षाकर्मियों...