वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। संतान सुख से वंचित दंपतियों को राहत देने वाली अच्छी खबर है। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के एमसीएच विंग में अत्याधुनिक आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर बनने जा रहा है। करीब 6.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सेंटर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल से संचालित होगा। इसके लिए बीएचयू प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिया है। बोली (बिड) खोलने की तिथि 9 जून निर्धारित की गई है। तकनीकी और वित्तीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र का निर्माण शुरू होगा। स्त्री एवं प्रसूति तंत्र विभाग में प्रतिदिन 20 से 30 महिलाएं बांझपन की समस्या लेकर आती हैं। यह भी पढ़ें- बीएचयू में पूर्व प्रोफेसर के नाम पर शुरू होंगी नौ स्कॉलरशिप वर्तमान में आईवीएफ और टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए जरूरतमंदों को महंगे निजी अस्पता...