वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। बीएचयू में पारंपरिक थाई नववर्ष उत्सव 'सोंगक्रान' का आयोजन मंगलवार को सिद्धार्थ विहार अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में किया गया। उत्सव के 57वें वर्ष में पहली बार विश्वविद्यालय के कुलपति भी शामिल हुए। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन वैश्विक सौहार्द बढ़ाने में मददगार हैं। सांस्कृतिक संवाद पारस्परिक होना चाहिए। इसमें खुलेपन की भावना होनी चाहिए, न कि सांस्कृतिक श्रेष्ठता का भाव। कहा कि भारत भगवान बुद्ध की भूमि है। यहां अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्राओं और भिक्षु विद्यार्थियों का स्वागत करना चाहिए। विभिन्न देशों के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए संस्थागत प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए। सोंगक्रान थाई नववर्ष के आरंभ, शुद्धिकरण और अतीत के पापों के परिमार्जन का प्रत...