वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में उप कुलसचिव स्तर के नौ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के आदेश पर बुधवार को बदलाव किए गए हैं। इनमें एक जॉइंट रजिस्ट्रार, दो डिप्टी और छह असिस्टेंट रजिस्ट्रार को नए कार्यालयों में तैनातियां दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कुलसचिव डॉ. संजय कुमार यादव को कला संकाय से हटाकर विज्ञान संस्थान भेजा गया है। उपकुलसचिव पुष्यमित्र त्रिवेदी को कृषि विज्ञान संस्थान से आरओ फाइनेंस का प्रभार दिया गया है। प्रतिनियुक्ति से लौटे उपकुलसचिव ब्रजेश कुमार त्रिपाठी कृषि विज्ञान संस्थान का कामकाज देखेंगे। सहायक कुलसचिव के तबादलों में शार्दूल चौबे को ट्रॉमा सेंटर से एमएमवी और सर्वेश कुमार सिंह को एमएमवी से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। सुध...