वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में गुरुवार की देररात लालबहादुर शास्त्री छात्रावास में दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया। परिसर में सुरक्षा की मांग करते हुए छात्र बिरला चौराहे पर धरने पर बैठ गए। सारी रात चले हंगामे के बाद सुबह छह बजे छात्र अधिकारियों के आश्वासन पर माने और धरना समाप्त किया। धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि दूसरे पक्ष के छात्रों ने उन्हें पहले भी धमकाने का प्रयास किया था। इस मामले की शिकायत हॉस्टल के वार्डेन से भी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि तमंचा लहराने के बाद हॉस्टल के छात्रों में भय और असुरक्षा का माहौल है। इधर, छात्रों के धरना की सूचना मिलते ही सुरक्षाधिकारियों के साथ लंका पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत शुरू की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.