वाराणसी, सितम्बर 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में यूजी, पीजी और पीएचडी प्रवेश लेने वाले दिव्यांग छात्रों की जांच के लिए आठ समितियों का गठन किया गया है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी में प्रवेश लेने वाले छात्रों की जांच के लिए समितियां जल्द ही तारीखें घोषित करेंगी। आठ समितियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया गया है जो अलग-अलग दिव्यांगता की जांच कर रिपोर्ट देंगे। आठ अलग-अलग समितियों में आर्थोपेडिक अक्षमता, आंख और कान, न्यूरोलॉजी, साइकिएट्री, जनरल मेडिसिन, प्लास्टिक सर्जरी और मल्टिपल डिसएबिलिटी की जांच की जाएगी। हाथ-पैर संबंधी दिव्यांगता की जांच के लिए आर्थोपेडिक्स विभाग के प्रो. अमित रस्तोगी की अगुवाई में प्रो. शिवम सिन्हा और डॉ. आलोक राय को जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दाखिला लेने आने लगे नवप्रवेशी, वेरिफिकेशन शुरू...