वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के बिड़ला अ हॉस्टल के बाहर बीते 22 फरवरी को छात्र रोशन मिश्रा पर फायरिंग के मामले में लंका पुलिस ने तीन आरोपियों को पटना से गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनमें दो सगे भाई हैं।एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रोहतास (बिहार) के करहगर थाने के उसीना निवासी पीयूष तिवारी, भभुआ के सोनहर थाना क्षेत्र के डीहरामा खुर्द निवासी ऋषभ राय और तापस राय हैं। इन्हें पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद इलाके से गिरफ्तार किया गया। तीनों अपने दोस्त के किराये के कमरे पर छिपे हुए थे।पुलिस की पूछताछ में पीयूष तिवारी ने बताया कि वह बीएचयू में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। छित्तूपुर में रहता है। विश्वविद्यालय के ही छ...