वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी शोध का हब बनेगी। यहां दवाओं, वैक्सीन सहित नए मेडिकल उपकरणों का परीक्षण किया जायेगा। इसके लिए जल्द ही आईएमएस बीएचयू में क्लिनिकल ट्रायल यूनिट (सीटीयू) शुरू होगी। यूनिट शुरू करने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। एक महीने के अंदर यूनिट शुरू कर देने की योजना है। बनारस सहित पूर्वंचाल में क्लिनिकल ट्रायल यूनिट अब तक नहीं है। ऐसे में नई दवाओं, वैक्सीन, नए मेडिकल उपकरण पर शोध में समस्या होती है। इसके मद्देनजर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने यह यूनिट शुरू करने की पहल की है। इसके लिए आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। यूनिट में कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, टीबी, न्यूरोलॉजी और संक्रामक रोगों से जुड़ी नई दवाओं और इलाज पर शोध होगा। ट्रायल के दौरान ...