वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान के वनस्पति विज्ञान विभाग में 19 से 21 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय शैवाल एवं सायनोबैक्टीरिया जीव विज्ञान सम्मेलन महामना सभागार में होगा। इसमें दुनियाभर के 350 से अधिक शैवाल वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल होंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में 16 मुख्य व्याख्यान, 25 आमंत्रित व्याख्यान, 40 मौखिक प्रस्तुतियां और लगभग 200 पोस्टर प्रस्तुतियां होंगी, जो 11 तकनीकी सत्रों और 6 समानांतर सत्रों में होंगी। सम्मेलन में अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, चेक गणराज्य, ग्रीस, मेक्सिको, चिली, रूस, ऑस्ट्रिया, ब्राज़ील, मोल्दोवा एवं नेपाल सहित विभिन्न देशों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शैवाल वैज्ञानिक भाग लेंगे। साथ ही भारत के 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भी शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.