वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू का स्वतंत्रता भवन शुक्रवार को विज्ञान के कल, आज और कल की मौजूदगी का गवाह बना। बीएचयू और आईआईटी बीएचयू की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक विज्ञान महोत्सव 'प्रज्ञान 2026' में कक्षा 6 से 12 तक के 1800 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के पद से इसरो के पूर्व प्रमुख पद्मश्री एएस किरण कुमार ने इन बच्चों की वैज्ञानिक सोच को दिशा प्रदान की। 'मेक इंडिया साइंटिफिक' पहल के तहत हुए इस आयोजन में वाराणसी और आसपास के जिलों सहित दूरस्थ क्षेत्रों की 100 से ज्यादा स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने नवीन विज्ञान मॉडल, पोस्टर, क्विज़ और प्रायोगिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। आईआईटी-बीएचयू के रोबोटिक्स क्लब और एरो मॉडलिंग क्लब की तरफ से विज्ञान वर्कशॉप और लाइव साइंस शो दिखाए गए। आईआईटी बीएच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.