गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अध्ययनरत गोरखपुर के अभय प्रताप सिंह को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभय प्रताप सिंह बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी और मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं। वर्तमान में भारत-अमेरिका संबंधों पर शोधरत हैं। विद्यार्थी परिषद में इससे पूर्व वे केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, काशी प्रांत मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बीएचयू इकाई अध्यक्ष, प्रांत कार्यसमिति सदस्य जैसे विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में गोरक्ष प्रांत से प्रो. उमा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.