बीएचयू परिसर में लगाए गए 111 पौधे
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत सोमवार को 111 पौधे रोपे गए। अभियान का शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने केंद्रीय कार्यालय परिसर में नीलमोहर का पौधा लगाकर किया। अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर कुल 111 पौधे लगाए गए। इनमें 100 रक्तमंजरी और 11 नीलमोहर के पौधे शामिल हैं। परिसर में पहली बार नीलमोहर के पौधे लगाए गए हैं। आकर्षक नीले-बैंगनी पुष्पों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध नीलमोहर (जैकारैंडा मिमोसिफोलिया) सामान्यतः अप्रैल माह में पुष्पित होता है और मौसम की अनुकूलता के अनुसार लगभग तीन से चार माह तक पुष्पित रहता है। यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां पाटेश्वरी के नाम अभियान में किया पौधारोपण, 145 शोधार्थियों ने लिया हरियाली का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.