बीएचयू के शिक्षक जांच कमेटी के सामने पेश नहीं हुए
वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में प्रोन्नति, वेतनमान सहित अन्य मांगों पर अड़े शिक्षकों और प्रशासन के बीच तनातनी बढ़ गई है। सोमवार को जांच कमेटी के सामने होने वाली सुनवाई में कोई शिक्षक पेश नहीं हुआ। इससे पहले शिक्षकों ने नोटिस जारीकर्ता उप कुलसचिव (शिक्षण) से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कुलपति से भी उनकी समस्याओं पर शीघ्र विचार कर समाधान करने की मांग की है। बीएचयू में वर्षों से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवा दे रहे शिक्षक पूर्व सेवा गणना, इन्क्रीमेंट, पीडीएफ और डीएसीपी जैसे बिंदुओं पर विरोध कर रहे हैं। बीते एक अप्रैल को सौ से ज्यादा शिक्षक एकजुट होकर कुलपति से मिलने पहुंचे और समिति कक्ष में बैठे रहे। वे कुलपति के सामने ही अपनी बातें रखने पर अड़े थे लेकिन कुलपति ने मुलाकात नहीं की। शिक्षक समिति कक्ष में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.