वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। बाबू जगत सिंह शोध समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सारनाथ का स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने शोध एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समिति की गतिविधियों की जानकारी भी दी। प्रतिनिधिमंडल में शोध समिति के संरक्षक प्रदीप नारायण सिंह, डॉ.अरविंद कुमार सिंह, मनीष खत्री, राजेंद्र दूबे, केदारनाथ तिवारी एवं विकास यादव शामिल रहे। सभी सदस्यों ने कुलपति का अभिनंदन करते हुए उन्हें सारनाथ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान शिक्षा, शोध, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा समाजोपयोगी कार्यों में विश्वविद्यालय और शोध संस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी ह...