वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के शिक्षा संकाय के प्रो. लालता प्रसाद को अंतरराष्ट्रीय बेस्ट पेपर अवार्ड और बेस्ट एकेडेमिशियन अवार्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में गत दिनों आयोजित इंटरनेशनल मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्फ्रेंस ऑन एजुकेशन, रिसर्च, इनोवेशन एंड मैनेजमेंट में दिया गया। सम्मेलन में प्रो.लालता प्रसाद ने 'रोल ऑफ लीडरशिप इन इफेक्टिव एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट' विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने इसी विषय पर अपना शोध-पत्र भी प्रस्तुत किया। शोध-पत्र में प्रो.लालता प्रसाद ने प्रभावी नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार नेतृत्व शैक्षिक प्रशासकों, प्रबंधकों एवं नीति-निर्माताओं को संस्थानों का प्रभावी संचालन, कुशल प्रबंधन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सु...