वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू से सेवानिवृत्त स्व. प्रो. रामशंकर पाठक की स्मृति में भारतीय गणितीय सोसाइटी ने पुरस्कार की घोषणा की है। यह पुरस्कार इंटीग्रल ट्रांसफॉर्म्स, वितरण सिद्धांत, वेवलेट्स, माइक्रोलोकल विश्लेषण और संबंधित क्षेत्रों में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार में प्रशस्ति-पत्र और 25 हजार की राशि प्रतिवर्ष दी जाएगी। प्रो. पाठक 1966 से 2007 तक गणित विभाग में सेवारत रहे। वह 1991-1993 और 1999-2002 तक गणित विभाग के अध्यक्ष भी रहे। वह नासी फेलो भी थे और डीएसटी, यूजीसी से कई बुक ग्रांट भी विभाग में लाए। सोसाइटी की तरफ से इस पुरस्कार स्थापना में उनके शोधछात्रों की भूमिका रही। इनमें आईआईटी धनबाद के प्रो. अखिलेश प्रसाद, आईआईटी बीएचयू के प्रो. संतोष कुमार उपाध्याय, नेरिस्ट अरुणाचल प्रदेश क...