वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय की प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर विश्वविद्यालय और भारत का नाम रोशन किया है। इटली के फ्लोरेंस में 12वें इंटरनेशनल साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस 'इराज-2026' में गुरुवार को उन्होंने शोधपत्र पढ़ा। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय 'ज्ञान-आधारित सतत विकास' है। प्रो. उत्तमा का चयन 36 देशों के 300 से अधिक शीर्ष शोधकर्ताओं में हुआ। उन्होंने सम्मेलन में 'ज्ञान-प्रधान संगठनों में बौद्धिक सुव्यवस्थीकरण, मानसिक कल्याण और सतत उत्पादकता बढ़ाने के लिए कलात्मक हस्तक्षेप'शीर्षक से शोध पत्र पढ़ा। उन्होंने वैश्विक मंच पर यह प्रदर्शित किया कि कैसे कलात्मक दृष्टिकोण और दृश्य कला के माध्यम से बड़े संगठनों में काम करने वाले बुद्धिजीवियों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों के मानसिक तनाव को दूर किया जा सकत...