वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। बीएचयू के दृश्यकला संकाय स्थित अहिवासी कला दीर्घा में मंगलवार को कलाकार दिव्याशा चौरसिया की एकल छापाकला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में दिव्याशा चौरसिया की विभिन्न प्रिंटमेंकिंग कृतियों का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य दर्शकों और छात्रों को प्रिंटमेकिंग कला की सूक्ष्मताओं से परिचित कराना है। उद्घाटन संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित और संचालन प्रो. मृदुला सिन्हा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...