वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। बीएचयू के मनोविज्ञान विभाग के डॉ. तुषार सिंह को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी (आईएएपी) के डिवीजन-3 का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। आईएएपी अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और प्राचीन अंतरराष्ट्रीय संस्था है। डॉ. तुषार सिंह जुलाई-2026 से चार साल तक इस पद का दायित्व संभालेंगे। इसी वर्ष डॉ. सिंह को आईएएपी ने फेलो की उपाधि दी। यह भी पढ़ें- प्रो. सऊद अली के निधन पर शोकसभा आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...