बीएचयू के छात्रों ने चलाया 'मिशन मधुबन'
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के छात्रों ने मंगलवार को मधुबन में वृहद सफाई अभियान चलाया। स्टुडेंट्स फॉर डेवलपमेंट की बीएचयू इकाई के बैनर तले छात्रों ने परिसर से प्लास्टिक सहित अन्य कचरा साफ किया। साथ ही पार्क के दो पोखरे में पूर्व में विसर्जित की गई प्रतिमाओं के अवशेष और निर्माल्य की भी सफाई की। छात्रों ने बीएचयू प्रशासन से पार्क की बदहाली दूर करने की मांग की है। स्वच्छता, जल और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छात्रों ने तालाब की सफाई की। परिसर में सफाई अभियान के दौरान शराब की बोतलें, नशे की सामग्री सहित तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं हटाईं। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि 'मिशन मधुबन' केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि मधुबन की गरिमा, सुंदरता एवं सांस्कृतिक पहचान को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने बीएचयू प्रशासन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.