वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। बीएचयू के स्थायी शिक्षण और गैरशिक्षण स्टाफ के लिए ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस की शुरुआत की गई है। 17 मार्च से प्रभावी होने वाली इस बीमा योजना के लिए कर्मचारियों से 10 मार्च तक सहमति या अस्वीकृति मांगी गई है। योजना के तहत ग्रुप 'ए' के कर्मचारी एक करोड़ और इससे नीचे के कर्मचारियों को 50 लाख की कवरेज मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...