वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय की साइबर लाइब्रेरी में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। लाइब्रेरी के प्रथम तल पर बैटरी रूम से धुआं उठता देख छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले आग तेजी से बढ़ी और साइबर लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों को बाहर निकाला गया। लगभग डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। साइबर लाइब्रेरी में सुबह आठ बजे 400 से ज्यादा छात्र मौजूद थे। छात्रों के मुताबिक प्रथम तल के सामने के हिस्से में स्थित बैटरी रूम से अचानक धुआं उठना शुरू हो गया। अचानक तेज लपटें खिड़की से बाहर निकलने लगीं। साइबर लाइब्रेरी के विभिन्न हॉल में कंप्यूटरों पर बैठे छात्रों में भगदड़ मच गई। छात्र अपने बैग, मोबाइल और किताबें छोड़कर भागने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.