वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपाली यादव को प्रतिष्ठित लेविस वॉलपोल फेलोशिप के लिए चुना गया है। अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रदान की जाने वाली यह फेलोशिप डॉ. दीपाली को दृश्य अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए प्रदान की गई है। लेविस वॉलपोल फेलोशिप कला और मानविकी श्रेणी के अंतर्गत दी जाती है। चित्रण और कार्टून के क्षेत्र में कार्य करने वाले शोधकर्ताओं को दी जाने वाली यह फेलोशिप इस बार दृश्य अध्ययन के लिए डॉ. दीपाली यादव को दी गई है। उनका शोध व्यापक उपनिवेश-विमर्श और नारीवादी परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान देता है। फेलोशिप के दौरान डॉ. दीपाली मैकमिलन सेंटर फॉर इंटरनेशनल एंड एरिया स्टडीज में साउथ एशियन स्टडीज काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. रोहित डे के साथ अनुसंधान...