वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी, संवाददाता। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले की सुनवाई सोमवार को टल गई। एक अधिवक्ता के निधन के शोक में फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब 6 अक्तूबर को मामले को कोर्ट सुनेगी। घटना बीएचयू परिसर में 2 नवंबर 2023 की रात में हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...