वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। बीएचयू अस्पताल के चेस्ट ऐंड टीबी विभाग की ओपीडी में मरीज दिखाने आए युवकों ने मंगलवार को हंगामा किया है। आरोप है कि डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट और संविदाकर्मी के साथ अभद्रता की गई। चाकू से हमला भी किया लेकिन वे बच गए। संविदाकर्मी ने चीफ प्रॉक्टर से लिखित शिकायत की है। संविदाकर्मी रोहित कुमार सिंह के अनुसार दोपहर करीब 1.50 बजे चार लोग पहुंचे और मरीज को बिना नंबर दिखाने का दबाव बनाने लगे, मना करने पर हंगामा करने लगे। रोहित का आरोप है कि विरोध पर मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी गई। सीनियर रेजिडेंट डॉ. कमलेश ने कहा कि घटना का वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...