वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गुरुवार को सर सुंदर लाल अस्पताल और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया। आम लोगों की सहूलियत के लिए नगर निगम ने वाई-फाई जोन में खास बोर्ड लगाए हैं। बोर्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन कर मुफ्त इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी बीएसएनएल को मिली है। महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट एक बुनियादी आवश्यकता बन गया है। संस्थान में वाई-फाई की अत्यधिक आवश्यकता है। ​बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि निगम की इस डिजिटल पहल से सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगम होगा। यह भी पढ़ें- बीएचयू में लागू हुई केंद्रीय स्वास्थ्य योजना ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय पूरी तरह से डिजिटल क्रांति का है, जो हमारे ...