वाराणसी, जुलाई 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के 106वें दीक्षांत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समारोह 12 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में प्रस्तावित है। आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए 11 समितियों का गठन किया गया है। इसमें 61 शिक्षकों और अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दीक्षांत में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और अन्य मेडल दिये जाएंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों, संकायों और महाविद्यालयों में अलग-अलग उपाधि वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए बनाई गई समितियां मंच संचालन, अतिथि स्वागत, सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, म...