हरिद्वार, सितम्बर 17 -- हरिद्वार में गुरुवार को बीएचईएल में विश्वकर्मा जयंती पर पूजन कार्यक्रम हुए। अभियांत्रिकी, उद्योग और हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर बीएचईएल हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न वर्कशॉप और कार्यालयों में विधिवत भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने विभिन्न विभागों में आयोजित पूजन कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान रंजन कुमार ने कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं। उनकी जयंती कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार की रोडवेज कार्यशाला में हुई विश्वकर्मा की मूर्ति की ...