हरिद्वार, सितम्बर 2 -- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश भुगतान किया है। यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 में दिए गए लाभांश से ढाई गुने से भी अधिक है। केंद्र सरकार के पास कंपनी की 58.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी है। इसी हिस्सेदारी पर अंतिम लाभांश के रूप में 283.56 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इस संबंध में अंतिम लाभांश का चेक केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने सौंपा। इस दौरान भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव (एचआई) कामरान रिजवी मौजूद रहे। चेक सौंपने के कार्यक्रम में बीएचईएल के निदेशक और भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बीएचईएल के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 क...