हरिद्वार, नवम्बर 14 -- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने राष्ट्रसेवा के 62 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस एवं उत्कृष्टता उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा ने बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों के 131 प्रतिभाशाली कर्मचारियों को एक्सेल पुरस्कार प्रदान किए। कुल 25 टीमों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि वर्ष 1964 से बीएचईएल इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। देश की स्थापित ताप विद्युत क्षमता में आधे से अधिक हिस्सेदारी बीएचईएल द्वारा निर्मित संयंत्रों की है। उन्होंने कर्मचारियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में कंपनी की भूमिका को महत्वपूर्...